
बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में 20वां नियमित केंद्र प्रारम्भ होगा
इंदौर बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में कैट रोड हवा बंगला स्थित हरिधाम आश्रम पर तीन दिवसीय मेगा योग शिविर का शुभारंभ महंत शुकदेव दास महाराज के सानिध्य में हुआ। शिविर में 200 से अधिक महिला-पुरुषों ने योग गुरु मनोज गर्ग के निर्देशन में योग एवं ध्यान साधना की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रारम्भ में शिविर संयोजक किशोर गोयल, राजेश बंसल, प्रवीण मिश्रा, शरद कदम एवं राजू यादव ने अतिथियों की अगवानी की और शहर में चल रहे 19 निशुल्क योग शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर समाजसेवी , सुधीर अग्रवाल, ओम अग्रवाल मनोज अन्नपूर्णा, धर्मेन्द्र अग्रवाल एवं विष्णु गोयल सहित बड़ी संख्या में अन्नपूर्णा क्षेत्र के गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे।
संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से हरिधाम पर जल्द ही 20वां योग केंद्र प्रारम्भ हो जाएगा जहाँ प्रतिदिन सुबह 300 से अधिक साधक नियमित रूप से आएंगे। शहर के हवा बंगला क्षेत्र में फ़िलहाल कोई योग शिविर की व्यवस्था नहीं है। इस नए योग शिविर में शहर के हवा बंगला, अन्नपूर्णा, सूर्यदेव नगर, देवेन्द्र नगर, चाणक्यपुरी, वैशाली नगर, गोपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के योग प्रेमी प्रतिदिन सुबह 7 से 8.30 बजे तक शामिल होकर योग की विभिन्न विधाओं का लाभ ले सकेंगे।
हरिधाम पर शुरू हुए योग शिविर में श्रीमती निर्मला बेस और संतोष वैष्णव के साथ सुरभि मालवीय, दिव्या चौहान, हर्षिता साल्वी, भावना जायसवाल एवं अमिता जोशी ने शिविरार्थियों को पौष्टिक ज्यूस एवं फलाहार की महत्ता बताई और निशुल्क वितरण में सहयोग किया। शिविर की केंद्र प्रभारी आशा बी जैन के निर्देशन में साधकों ने हास्य योग एवं ध्यान का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हरिधाम के वेदपाठी बटुकों के अलावा महिला मंडल की बहनों ने भी शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तीन दिवसीय इस शिविर के तुरंत बाद यहाँ चमेलीदेवी ग्रुप के 20वें योग एवं ध्यान शिविर का नियमित आयोजन प्रारम्भ हो जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक योग प्रेमी दिव्या चौहान से 62604-04545 एवं सुरभि मालवीय से 91113-94178 पर सम्पर्क कर अपना निशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।
