
इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर अनुभाग बिचौली हप्सी के ग्राम सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट बेचकर कराए जा रहे निर्माण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन पक्के मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
एसडीएम श्री अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि चार भूस्वामियों द्वारा संदीप गुप्ता एवं सुमन सिंह के साथ मिलकर पट्टे की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट विक्रय किए जा रहे थे। प्लॉट विक्रय के बाद यहां मकानों का निर्माण भी कराया जा रहा था। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजस्व अमले द्वारा मौके पर निर्माणाधीन पक्के मकानों को हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार श्री अनिल पटेल, राजस्व निरीक्षक श्री कुश बैरागी, श्री अमिताभ पारे एवं श्री राजेश श्रीवास्तव सहित राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान खुड़ैल थाना पुलिस का अमला भी तैनात रहा।
