
इंदौर, विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सांसद शंकर लालवानी एवं सांसद प्रतिनिधि विनोद सिंघल ने आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के पावन सानिध्य में मालवा क्षेत्र में सुखद वर्षा की मंगल कामना एवं अन्य आपदाओं के निवारण हेतु विशेष वैदिक आहुतियों के साथ माँ पराम्बा ललिता त्रिपुर महासुंदरी भगवती की आराधना की। आचार्य पं. राजेश शास्त्री ने निर्देशन में 21 विद्वानों ने इस यज्ञ के माध्यम से समूचे अंचल में सुखद वर्षा की कामना के साथ ही जल संकट के निवारण एवं जनमानस पर भगवती की कृपा की कामना से आहुतियाँ समर्पित की। इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी अनुष्ठान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
