
इंदौर, । श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर के तत्वावधान में परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्धाश्रम में त्योहारों की पूर्व बेला में वहां रहने वाले वृद्धजनों के बीच पहुंचकर खुशियाँ बांटी गई। मंच के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सन्देश गलकर, पलक अग्रवाल, अमर रमबाडिया, आशीष लिम्बोदिया, नवनीत वर्मा ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को शीतकाल को देखते हुए ऊनी वस्त्र एवं उनकी जरूरत की सामग्री भेंट करने के बाद उन्हें स्नेहभोज भी कराया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल की सेवा गतिविधियों के लिए उनकी सेवा से अभिभूत बुजुर्गों और संस्था की ओर से अजय मित्तल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विपिन जिंदल एवं श्रीमती अर्पिता अग्रवाल ने सम्मानित करते हुए उनके यशस्वी और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य सेवाभावी बंधु भी वृद्धाश्रम में मौजूद रहे जिन्होंने बुजुर्गों से उनके कुशल क्षेम जाने और आश्वस्त किया कि जब भी उन्हें किसी तरह की जरूरत होगी, मंच के सहयोगी बंधु तत्पर रहेंगे। वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के पूर्व मंच के सदस्यों ने बुजुर्गों के पास पहुंचकर उनकी जरूरतें पहले ही जान ली थी।
