
सम्मेलन में युवक युवतियों ने बताई अपनी पसंद
20 से अधिक रिश्ते तय अनेक पर चल रही बात
250 युवती ,150 युवक ने दिया परिचय
आठ से दस हजार समाज जन शामिल हुए
इंदौर। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा द्वारा आयोजित समाज के महाकुंभ अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन में समाजजनों ने जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण लिया। वहीं युवक युवतियों ने मंच से परिचय देते हुए अपनी पसंद बताई। आयोजन में 20 से अधिक रिश्ते तय हुए। जबकि अनेक की बात चल रही है। जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष राकेश कुशवाह (पहलवान) और कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोक कुशवाह ने बताया कि राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन में सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट विधायक महेंद्र हार्डिया विधायक मधुवर्मा गोलू शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठगण एवं गणमान्य शामिल हुए। राकेश कुशवाह के अनुसार करीब 7 सौ से अधिक युवक युवतियों की प्रविष्टि इंदौर सहित देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से प्राप्त हुई हैं ।
महासभ के युवा अध्यक्ष कौशल कुशवाह एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुशवाह ने बताया कि सम्मेलन को लेकर 200 से अधिक स्वजातीय बंधु और मातृशक्तियां विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्था संभाली ।
महासभा के सचिव हंसराज कुशवाह, कोषाध्यक्ष टीडी पटेल के अनुसार परिचय सम्मेलन में उच्च शिक्षित ,एडवोकेट , इंजीनियर , डॉक्टर की प्रविष्टि भी आई । मध्यप्रदेश के इंदौर , उज्जैन , रतलाम , जबलपुर सहित विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी समाजजन अपने विवाह योग्य युवक युवतियों के साथ शामिल हुए । विवाह योग्य युवक युवती के परिचय पुस्तिका चयन का विमोचन भी इस अवसर पर किया गया।
सभी ने की प्रशंसा
आयोजकों ने सम्मेलन स्थल पर सभी के लिए खास इन्तजाम किये थे।जिससे सभीको बिना किसी परेशानी के युवक युवतियों के अभिभावकों से चर्चा का मौका मिला। वहीं जल एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प व व्यवस्थाओं की सभी ने प्रशंसा कर आयोजकों को धन्यवाद दिया।
