
आज अभिषेक और अन्नाधिवास, 8 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा, 9 जुलाई को भंडारे के साथ होगा समापन; 5 कुंडीय यज्ञ में 11 जोड़े प्रतिदिन करेंगे आहुति
इंदौर। भवानी नगर स्थित अवंतिका गैस प्लांट के पास नव निर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत रविवार को धूमधाम से हुई। संस्था रामाश्रय के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला ,समिति की पार्षद श्रीमती सोनाली विजय परमार ने गुरु जी श्री श्री 108 केशवदास महाराज के सान्निध्य में कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम से पूर्व 51 कन्याओं का विधि-विधान से पाद पूजन किया गया। कन्याओं के पूजन के बाद नगर भ्रमण पर हनुमान जी महाराज की झांकी निकाली गई। यात्रा नवनिर्मित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरी। ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
5 कुंडीय यज्ञ प्रारंभ, पर्यावरण रक्षा की कामना
आज से मंदिर परिसर में सुसज्जित यज्ञशाला में पांच कुंडीय यज्ञ भी प्रारंभ हुआ। मातृशक्तियों और राम भक्तों ने विधि-विधान से यज्ञशाला और यज्ञवेदी का पूजन कर निर्माण किया। प्रतिदिन 11 जोड़े यज्ञ में आहुति देंगे। यज्ञ के दौरान भक्तों ने पर्यावरण रक्षा और सुखद वर्षा की कामना भी की।
3 दिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
संस्था रामाश्रय के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला, समिति की पार्षद श्रीमती सोनाली विजय परमार और श्री विजय परमार ने बताया कि आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
1. 7 जुलाई सोमवार: हनुमान जी महाराज का अभिषेक, अन्नाधिवास, जलाधिवास सहित विभिन्न वास संपन्न होंगे।
2. 8 जुलाई मंगलवार: मुख्य प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति होगी।
3. 9 जुलाई बुधवार: महाभंडारे और भोजन प्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आयोजकों ने बताया कि तीनों दिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होगे ।
