इंदौर

इंदौर में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में अवैध मदिरा और एक दुपहिया वाहन को जप्त किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के अमले द्वारा यह कार्रवाई वृत आंतरिक क्षेत्र 2 प्रभारी जया मुजाल्दे की टीम के द्वारा गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की दुपहिया ज्यूपिटर स्कूटर को शंका के आधार पर पीछा करने पर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन और एक प्लास्टिक के बोरे में 100 पाव मसाला सहित कुल 3 पेटी बरामद की गई। जिसमें से कुल 27 बल्क लीटर अवैध भी जप्त की गई। अवैध मदिरा परिवहन करने वाले दुपहिया नीले रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर (बिना नंबर प्लेट के) वाहन को बरामद किया गया। मदिरा परिवहन करते हुए आरोपी आशुतोष जायसवाल पिता सुरेश जायसवाल निवासी- 446 नेहरू नगर इंदौर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 80 हजार रुपये है।
