इंदौर ।
पलासिया पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे जिला बदर किया गया था, लेकिन वह नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में ही घूम रहा था। पलासिया पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम विनय उर्फ लल्ला पिता जगदीश बौरासी, निवासी बड़ी ग्वाल टोली है। आरोपी विनय के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण पुलिस कमिश्नर ने उसे जिला बदर किया था। शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विनय अपने ही क्षेत्र और आसपास के प्रतिबंधित इलाकों में देखा गया है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी को शहर की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद वह आदेश की अवहेलना कर यहाँ घूम रहा था।पलासिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
