इंदौर। गांधी नगर जाना क्षेत्र के स्काईवन सिटी सुपर कॉरिडोर में दहेज की बलि चढ़ी महिला की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। पुलिस मुताबिक गत 16 जनवरी को 26 वर्षीय मुस्कान की फांसी लगाने से हुई मौत के मामले में चली मर्ग जांच के बाद यह कड़वा सच सामने आया है कि उसे अपने ही घर में अपनों द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिले हैं कि मृतिका का पति अश्विन प्रजापत, उसकी सास सुनीताबाई और ससुर विनोद प्रजापत मिलकर मुस्कान पर मायके से 10 लाख रुपये लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। दहेज की यह बड़ी मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष द्वारा मुस्कान को न केवल मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था, बल्कि उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण भी आम बात ह बात ही गई थी। इसी प्रताडऩा से बुरी तरह टूट चुकी मुस्कान ने अंतना मौत को गले लगाना बेहतर समझा और अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। गांधी नगर पुलिस ने परिजनों के बयानों और मर्ग जांच के आधार पर अब पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताडऩा की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
