भजन गायकों की मनोहारी प्रस्तुतियों के बीच नाचते थिरकते रहे सैकड़ों समाज बंधु

इंदौर अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ का होली मिलन समारोह एवं फाग महोत्सव विज्ञान नगर स्थित नवनीत गार्डन पर धूमधाम से मनाया गया, जिसमें समाज के 3 वरिष्ठजनों, ओमप्रकाश रेतवाले, महेश गोयल एवं शिव गर्ग को टेपाश्री की उपाधि से अलंकृत किया गया। फूलों और रंग गुलाल की वर्षा के बीच समाज बंधुओं ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएँ सौंपी। देर रात तक भजनों पर थिरकने का दौर भी चलता रहा।
समाजसेवी राजेंद्र गर्ग समर्पण के आतिथ्य में दीप प्रज्वलन एवं चित्र पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष संजय गोयनका, मंत्री विष्णु गोयल एवं संयोजक पिंकेश मोदी ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं ने अनेक रंगारंग स्पर्धाओं में शामिल होकर एक दूसरे को रंगों के त्यौहार की बधाइयाँ व्यक्त की। अतिथियों का स्वागत प्रतीक गोयल, आशु अग्रवाल, रमेश चन्द्र अग्रवाल, धर्मेन्द्र गर्ग, गुंजन गुप्ता, अभिषेक सोनथलिया, अवधेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, प्रहलाद गर्ग आदि ने किया। मनोज टायर वाले, चेतन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मित्तल, अजय अग्रवाल, नितिन अग्रवाल एयरपोर्ट, रितेश गुप्ता, गोपाल बंसल आदि ने भजन गायक जितेन्द्र ठाकुर, अमृता तिवारी एवं स्टार फैन्स क्लब के हेमंत अग्रवाल तथा उनके साथियों का स्वागत किया। मातृशक्ति की ओर से रेखा अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, शालिनी मोदी, सोनिया गर्ग, दीपिका पोद्दार, तृप्ति गोयल ने भी विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। अजय अग्रवाल एवं टीम विजय नगर तथा नितिन अग्रवाल एयरपोर्ट एवं उनकी टीम ने भी उत्सव को अनेक नए रंग प्रदान किए। इस दौरान समाज बंधुओं का उत्साह और जोश पूरे समय बना रहा।
