
इंदौर
ब्राम्हण सेवा संगठन के सर्व समाज सेवा प्रकल्प निरामय सेवा संजीवन द्वारा एमवाय अस्पताल में भर्ती आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए 28वीं बार करीब 77 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप के माध्यम से भेंट की गई। संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संस्था के संरक्षण समाजसेवी पं. अनुपम तिवारी, पं. राजेंद्र-ममता शर्मा, पं. सुनील शर्मा देवास, श्रीमती अनीता पाठक एवं अन्य पदाधिकारियों के अलावा हर्बलाइज नेचुरल्स के संचालक अर्जुन गोपाल मारवाल एवं आदित्य राजेंद्र शर्मा के सहयोग से आयुर्वेद औषधियां प्रदान की गई। प्रारंभ में संगठन के पदाधिकारियों ने संस्था सहायता के सेवक अशोक चौरड़िया का दुपट्टे से स्वागत किया। चौरड़िया ने संगठन द्वारा संचालित निशुल्क सेवा वाहन, चिकित्सा उपकरण केंद्र, डायलिसिस हेतु सहायता एवं सामूहिक विवाह जैसे सेवा कार्यों की खुले मन से सराहना की। इस अवसर पर पं. राजेंद्र शर्मा, पं. सरोज कौशिक, पं. अशोक शर्मा, पं. अनिल शर्मा, पं. हरीश जोशी, पं. ब्रजेश पंचोली एवं मातृशक्ति में संगीता शर्मा, ममता शर्मा, संतोष शर्मा, विजयलक्ष्मी कौशिक, अनीता पाठक एवं आरती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बहने भी उपस्थित रहीं। आभार माना पं. अनिल शर्मा ने।
