इंदौर विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर हनुमान प्राकट्य उत्सव का आयोजन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में गुरुवार 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार तथा प्रकटोत्सव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि सुबह आरती एवं प्रसाद वितरण तथा संध्या को रामायण पाठ भी होगा।
