इन्दौर। बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम माचल में मामूली रंजिश के कारण दो परिवार आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। बेटमा पुलिस के अनुसार, घटना की शुरूआत पुरानी रंजिश को लेकर हुई।एक पक्ष की ओर से फरियादी रवि राठौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी लक्की देवड़ा और कुंदन ने उनके साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर कड़े और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान जब रवि का भाई शैलेंद्र बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के लक्की देवड़ा ने रवि राठौर और शैलेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लक्की का आरोप है कि रवि और शैलेंद्र ने उसे अपमानित किया, गंदी-गंदी गालियां दीं और लात-घूसों से मारपीट की।
