
15 अगस्त पर विधायक उषा ठाकुर ने महू में विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण
“संविधान राष्ट्र की आत्मा है, हम इसे जगतगुरु भारत का संकल्प बनाएंगे”
महू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने डॉ. अंबेडकर नगर महू में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।विधायक सुश्री ठाकुर ने सर्वप्रथम अपने संगम नगर स्थित निवास एवं कार्यालय पर तिरंगा फहराया। इसके पश्चात उन्होंने महुगांव स्कूल, संदीपनी स्कूल महू गांव, नगर परिषद महू गांव, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महू सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया।इस विशेष अवसर पर सुश्री ठाकुर ने विद्यालय में स्टेट में मेरिट में आई छात्रा और नगर परिषद में स्वच्छता प्रहरी भाई-बहनों से ध्वजारोहण कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों और सफाई कर्मियों का योगदान सर्वोपरि है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक उषा ठाकुर ने कहा:
__”आजादी के 79 वर्ष बाद भी हमारा संकल्प वही है – राष्ट्र पहले।
सच्ची सेवा ही सच्ची देशभक्ति है।
जब तक हर घर में संस्कार होंगे, हर हाथ में काम होगा,
तब तक भारत विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
आइए, तिरंगे की शान को बनाए रखने के लिए हम सब एकजुट हों।”_
उन्होंने आगे कहा:
“सभी भाई-बहनों से करबद्ध प्रार्थना है। हम आज़ादी के 80वें वर्ष में प्रविष्ट हुए हैं। संविधान राष्ट्र की आत्मा है। हम उसकी आज्ञा का अक्षरशः पालन करते हुए अपना प्रत्येक कार्य मेहनत, लगन, ईमानदारी से करेंगे और भारत को स्वर्णिम भारत, जगतगुरु भारत के पावन पद तक ले चलेंगे। आइए आज बलिदानियों को प्रणाम करते हुए उनसे यही आशीर्वाद प्राप्त करें। जय हिंद।”
ध्वजारोहण कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता, स्कूल के छात्र-छात्राएं, नगर परिषद अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
