
भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार, भूत-पिशाच टोली और भस्म रमैया के साथ थिरके भक्त
इंदौर। कामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आज भव्य शिव पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ का मनमोहक और आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें फूलों से सजी पालकी में विराजित किया गया। यात्रा के शुरू होते ही हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
जगह-जगह भक्तों ने किया पूजन-अर्चन
पालकी यात्रा कालिंदी गोल्ड के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया, आरती उतारी और पालकी पर पुष्पवर्षा की। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया गया।आयोजक दुर्गेश गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा का मुख्य आकर्षण शिव बारात रही। भूत-पिशाच की वेशभूषा में शिव गण, ढोल-ताशे, भस्म रमैया और डमरू की गूंजती धुन पर भक्त जमकर थिरके। पूरा माहौल अद्भुत और अलौकिक बना रहा।
विशिष्टजनों की रही उपस्थिति
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा राजू ठाकुर शामिल हुए।इनके साथ ही मंदिर समिति के दुर्गेश गोस्वामी, प्रेम पटवारी, मिलिंद कल, संतोष कोरी, अंतिम ठाकुर,विवेक शर्मा,चंद्रकांत जांगले,संदीप मालाकार,सूरज * सहित बड़ी संख्या में *मातृशक्ति और शिव भक्त मौजूद रहे।भक्तों ने इस भव्य आयोजन को धर्म, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बताया।
