
इंदौर, अग्रवाल समाज की तरुणाई का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था अग्रसेन यूथ क्लब के 42 सदस्यों ने मंगलवार को अपनी पूर्वोत्तर भारत यात्रा के दौरान मेघालय स्थित एशिया के सबसे स्वच्छ गाँव के रूप में प्रख्यात मौलिन्नोंग (ईस्ट खासी हिल्स) की रोमांचक यात्रा की। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के युवाओं की यह टीम जब इस साफ-सुथरे और प्राकृतिक पर्यावरण से सजे-धजे इस गाँव में पहुंची तो वहां का मौसम, जलवायु और सौन्दर्य देखकर सभी सदस्य सुखद आश्चर्य में पड़ गए।
यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं सचिव सौरभ गोयल बालाजी ने बताया कि यात्रा में अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंघल मामा, प्रयोग गर्ग, किशन गुप्ता, विनोद बागड़ी, रितेश मित्तल, शरद गोयल, शिरीष गोयल, महेश अग्रवाल, अजय ईजिओ, सुनील बद्रुका सहित सभी प्रमुख सदस्य परिवार के साथ पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल और मेघालय सहित पडोसी राज्यों की 7 दिवसीय यात्रा पर आए हैं। इंदौर से 30 अगस्त को रवाना हुई इस यात्रा के दौरान संयोजक राजीव बांकडा एवं अंकित काका के मार्गदर्शन में सदस्यों ने पूर्वोत्तर भारत के अन्य पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों की यात्रा कर वहां मालवांचल में सुखद वर्षा की प्रार्थना के साथ ही समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति एवं सदभाव के लिए भी प्रार्थना की। सभी सदस्य रविवार तक इंदौर लौट आएंगे।
