आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर, समाज के प्रख्यात शिक्षाविदों के नाम पर दिए जाएंगे अवार्ड
इंदौर। श्री कान्यकुब्ज प्रचारिणी सभा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे समाज के शिक्षकों का सम्मान समारोह 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।पिछले वर्ष से प्रारंभ हुई इस परंपरा को इस वर्ष और भी भव्य रूप दिया जा रहा है। इस वर्ष एक रचनात्मक पहल के तहत समाज के शिक्षा के क्षेत्र में प्रख्यात महानुभावों के नाम से अवार्ड देकर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह 6 सितंबर को महादेवी भगवती पैलेस में
शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 6 सितंबर 2026, शाम 5 बजे, छोटा बांगड़दा रोड स्थित महादेवी भगवती पैलेस गार्डन में किया जाएगा।कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला (पूर्व विधायक) एवं प्रधानमंत्री पं. अनूप बाजपेयी (अन्नू) ने बताया कि समाज के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों / महाविद्यालयों में सेवा दे रहे वर्तमान एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।उन्होंने समाज के सभी शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रस्तावना / आवेदन फार्म के माध्यम से अपनी सेवाओं की जानकारी प्रेषित करें, ताकि समाज उनका सम्मान कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर सके।
आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर
संजय शुक्ला,अनूप वाजपेयी श्रीमती अर्चना सुनील अवस्थी ,श्रीमती सुलेखा शुक्ला,ओर सतीश पांडे ने बताया कि इच्छुक शिक्षक 4 सितंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन प्रस्तावना आवेदन हेतु संपर्क करें -सभा ने सभी स्वजातीय बंधुओं से इस गरिमामय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
