इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की एक अनोखी वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर जालसाज ने परिचित का नाम लेकर फरियादी को अपने झांसे में लिया और फर्जी ट्रांजेक्शन का मैसेज दिखाकर ७० हजार रुपये ऐंठ लिए। खाते से रकम कटने और कोई पैसा प्राप्त न होने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने संदेही मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंदन नगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित जयसिंह पिता ओंकारसिंह सोलंकी निवासी धार रोड, ग्राम सिरपुर ने थाने पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि आरोपी ने फोन कर उनसे संपर्क किया और खुद को परिचित बताते हुए कहा कि अजय भाई, मैं आपको जानता हूं। मैं आपके खाते में २५ हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा हूं, आप यह राशि मेरे बताए गए दूसरे नंबर पर भेज दीजिए।आरोपी ने इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक फर्जी पैसे जमा होने का मैसेज भी भेजा। मैसेज देखकर फरियादी आरोपी के झांसे में आ गया और उसने पहले १० हजार और फिर १५ हजार रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने ५० हजार रुपये और भेजने का फर्जी मैसेज दिखाकर दोबारा झांसा दिया और १०१० हजार रुपये चार बार तथा ५ हजार रुपये एक बार में करवाकर कुल ७० हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब फरियादी ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो खाते में कोई रकम जमा ही नहीं हुई थी। ठगी का अहसास होते ही पी िड़त ने थाने पहु ंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक आरोपी कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों की मदद से जांच शुरू कर दी है।
