श्री अग्रवाल मैत्री संघ विजयनगर द्वारा जाल सभागृह में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

इंदौर, श्री अग्रवाल मैत्री संघ विजय नगर द्वारा साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में जिला न्यायाधीश प्रभात अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती डॉ. रश्मि श्रीवास्तव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के पश्चात महाराजा अग्रसेन के जीवन मूल्यों, समाजवाद और उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज बंधुओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
मैत्री संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, सचिव डॉ. श्रीमती मंजरी अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों ने मैत्री संघ की यात्रा एवं गौरवगाथा पर हेमंत अग्रवाल के सहयोग से निर्मित विशेष वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। उन्होंने इंदोरी रत्न से अलंकृत डॉ. एस एल गर्ग एवं राज्य स्तर पर सम्मानित संजीव अग्रवाल सहित शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या में सुनील समौता के निर्देशन में “मिले सुर मेरा तुम्हारा” की मनभावन प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रही वहीं महिला सदस्यों के नृत्य की भी खुलेमन से प्रशंसा की गई। पूर्व अध्यक्ष लोकेश दादू, डॉ. पवनकुमार गर्ग, मीना गर्ग, सत्यनारायण गोयल, रितेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, दीपक खेतान, निरंजन गर्ग आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विवेक अग्रवाल एवं आभा गोयल ने किया।
इसके पूर्व दोपहर में बच्चों एवं महिलाओं के लिए डॉ. ज्योति गर्ग के संयोजन में लिप्पन आर्ट की कार्यशाला, युवाओं के लिए कपल गेम्स, मूंग दाल के व्यंजनों की कुकिंग स्पर्धा, बच्चों के लिए चित्रकला, फ्रिज मेग्नेट्स वर्कशॉप एवं फायरलेस कुकिंग तथा किसना डायमंड एंड गोल्ड के सहयोग से ग्रैंड लकी ड्रा के आयोजन भी आकर्षण के केंद्र बने रहे। अंत में आभार माना श्रीमती मंजरी अग्रवाल ने।
