
इंदौर अपने पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अग्रवाल समाज पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार 10 अक्टूबर को नंदानगर मेन रोड स्थित सांईनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा का पहला न्योता गुरुवार को खजराना गणेश एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित किया गया। यह कलश यात्रा शाम 5 बजे नंदा नगर साईं मंदिर से मालवा मिल स्थित अग्रसेन धाम तक जाएगी। खजराना मंदिर पर न्योता समर्पित करने के दौरान प्रमुख परामर्शदाता पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल, अजय गोयल, सह संयोजक गोविंद गर्ग भमोरी एवं नरेश मित्तल ने मंदिर पहुंचकर अपने साथियों सहित पहला न्योता गणेश जी एवं कुलदेवी महालक्ष्मी को समर्पित कर अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्यता और दिव्यता के साथ मनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के समन्वयक विजय मित्तल, सतीश मंगल, राजेंद्र अग्रवाल राधे राधे, गोविन्द मंगल, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, विनय गुप्ता, मोहन अग्रवाल सुखलिया, प्रवीण अग्रवाल, अजय अग्रवाल स्कीम 78, गोपाल गर्ग, विनोद गुप्ता (क्षिप्रा), रितेश गोयल एवं निमिष मंगल सहित बड़ी संख्या में पूर्व क्षेत्र की सभी प्रमुख कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने आरती में सशामिल होकर महोत्सव की सफलता के लिए प्रार्थना की।
