
इंदौर, इंदौर फिलेटेलिक एवं इंदौर न्यू मिसमेटिक सोसायटी की संयुक्त मासिक सभा रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफ़ी हाउस पर सम्पन्न हुई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साउथ अफ्रीकन फिलेटेली प्रदर्शनी सावपेक्स 26 प्रदर्शनी में पुरस्कार जीतने वाले आलोक खादीवाला ने “द लीजेंड ऑफ़ लार्ड हनुमान अक्रॉस द कंट्री” शीर्षक वाले अपने अनूठे संकलन का प्रदर्शन किया वहीं न्यू मिसमेटिक क्षेत्र में भी दुर्लभ प्लास्टिक करंसी से भी सदस्यों को रूबरू कराया।
सभा की अध्यक्षता जयंत डोसी ने की। लक्ष्मीकांत जैन ने सभा के शुभारंभ की घोषणा की। सबके स्वस्थ होने की प्रार्थना सुरेश भागचंदानी ने की। गिरीश शर्मा ने इंदौर में मुद्रा संग्रहालय स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए उस दिशा में हुई प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया। रवींद्र नारायण पहलवान ने विशेष सदस्यों को अनूठे पोस्टकार्ड भेंट किए जबकि मुकेश पाटीदार ने सभी सदस्यों को अपनी ओर से उपहार भेंट किए। स्वागत भाषण सुरेन्द्र मूल्ये ने दिया और संचालन राजेश शाह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य रवींद्र पहलवान को उनके जन्मोत्सव पर मुख्य संरक्षक गिरीश शर्मा आदित्य ने अपनी पुस्तक भेंट की वहीं राजेश शाह, मेजर एम के गुप्ता, देवकीनन्दन त्रिवेदी और खादीवाला ने भी उनका सम्मान किया। सोसायटी के नए सदस्य डॉ. अशोक शर्मा का सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। अंत में चिराग त्रिवेदी ने आभार माना।
