नंदबाग के टीगरिया बादशाह तालाब पर होगा महा छठ पूजन
इंदौर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर इंदौर में भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस बार भी हजारों परिवार सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व मनाएंगे।छठ पूजा महोत्सव का मुख्य आयोजन नंदबाग क्षेत्र के टीगरिया बादशाह तालाब पर बिहार विकास समिति पूर्वोत्तर परिवार द्वारा किया जा रहा है।आयोजन समिति के रितेश बंटी ठाकुर और अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि यह महोत्सव विगत कई वर्षों से बड़ी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता आ रहा है। इस बार भी नहाय-खाय से लेकर सूर्य को अर्घ्य देने तक सभी अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न होंगे।तालाब परिसर को आकर्षक रोशनी, साफ-सफाई और पूजा की समुचित व्यवस्था के साथ सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए घाट, पेयजल, सुरक्षा और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर छठ महापर्व को सफल बनाएं।”छठ महापर्व सिर्फ पूजा नहीं, यह आस्था, संस्कार और पूर्वांचल की संस्कृति का प्रतीक है। इंदौर में रहने वाला हर पूर्वांचल परिवार इस पर्व को अपने घर जैसा महसूस करता है।”
