
हजारों वाहनों के काफिले के साथ निकली युवा शंखनाद – आभार यात्रा, युवा संकल्प से गूंजा मांगलिया
इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार के नेतृत्व में नियुक्ति के पश्चात आज आभार यात्रा लसूड़िया से कार्यक्रम स्थल मांगलिया तक बड़े शक्ति प्रदर्शन के साथ निकली।
हजारों वाहनों के काफिले और हजारों युवाओं की सहभागिता ने जिले के युवा मोर्चा में अजय सिंह पवार के प्रति विश्वास को साफ तौर पर दिखा दिया।
“युवा शंखनाद – आभार यात्रा एवं युवा समागम” मुरली गार्डन, मांगलिया (हाट मैदान) में आयोजित हुआ। इसके पूर्व लसूड़िया से निकली आभार यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कारों का लंबा काफिला, बाइक रैली और युवाओं का जोश देखने लायक था।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के जोश, उत्साह और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बना। आभार यात्रा लसूड़िया से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल मुरली गार्डन पहुंची। यात्रा में सांवेर, महू, देपालपुर और राऊ विधानसभा के हजारों युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट जी, सांसद शंकर ललवानी जी, विधायक सुश्री उषा ठाकुर जी, विधायक मधु वर्मा जी, विधायक मनोज पटेल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा जी
*प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय ,जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया,जितेंद्र आंजना ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी , अंतर सिंह , कंचन सिंह चौहान पूर्व विधायक जीतू जिराती,भानु प्रताप सिंह चौहान * सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अतिथियों का उद्बोधन – युवा संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भाजपा का आधार अनुशासन, पंच निष्ठा और राष्ट्र प्रथम है। युवा ही संगठन की रीढ़ हैं और स्वर्णिम भारत के 2045 के संकल्प में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है।
केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ओर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने भाजपा के पंच निष्ठा युवाओं को बताते हुए अनुशासन में काम करने को कहा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक उषा ठाकुर ने 2045 का स्वर्णिम भारत युवाओं के हाथों से ही बनेगा। युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सिपाही है। अनुशासन और पंच निष्ठा के साथ काम करने वाला युवा ही भारत को विश्वगुरु बनाएगा।” –
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार ने भाजपा की रीति-नीति के अनुसार संगठन ही शक्ति है, और युवा ही संगठन की रीढ़ हैं। इस समागम से हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेंगे। यह युवा शंखनाद, युवा शक्ति के राष्ट्र निर्माण के संकल्प का शंखनाद है।”
महू से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
आयोजन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी युवा साथियों के लिए सहभोज का आयोजन भी हुआ।
