दो गुटों में आपसी विवाद के कारण इंदौर नंदलालपुरा इलाके में 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पी लिया। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है यन्हा किन्नरों ने ओपीडी में इलाज को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया । एमवाय अस्पताल में जोन-3 के थानों की पुलिस तैनात की गई है । कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों के साथ भी किन्नरों ने अभद्रता की।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पंडरीनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 24 किन्नरों के संदिग्ध पदार्थ पीने की बात सामने आई है। उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी ।

किन्नर समाज के डेरे में हंगामे की सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी दिनेश अग्रवाल थाना प्रभारी पंडरीनाथ, एसपी सराफा बल के साथ मौके पर पहुंचे डीसीपी अग्रवाल के अनुसार शाम के समय कुछ किन्नरों ने संदिग्ध वस्तु का सेवन कर लिया था। तत्काल सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। स्थिति सामान्य होने पर इनके बयान लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले नंदलालपुरा क्षेत्र की एक किन्नर ने दो मीडियाकर्मियों पर रेप का केस दर्ज कराया था। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
