इंदौर। शहर में तीन दिनों से सर्द मौसम बना हुआ है। गुरुवार को भी दिनभर मौसम सर्द रहा और फिर शाम को मावठे और घने कोहरे से मौसम और ठंडा हो गया। इस दौरान दिन का तापमान 23.2 (-9) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देर रात और आज सुबह हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और 20.1 (+4) डिग्री सेल्सियस रहा।
खास बात यह कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3 डिग्री का अंतर रहा। हालांकि दिन का तापमान औसत से 9 डिग्री सेल्सियस कम था वहीं रात का तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा रहा, लेकिन रात को भी ठंड रही। इंदौर में आज सुबह से भी धूप नहीं है और मौसम सर्द बना हुआ है।
