


28 दिसंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन की भी तैयारी
इंदौर। इंदौर में कुशवाहा समाज का अन्नकूट और दीवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बापट चौराहे पर समाज के धर्मशाला में आयोजित इस आयोजन में आगामी 28 दिसंबर को होने वाले समाज के विवाह योग योग्य परिचय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा करने के साथ ही पदाधिकारीयो को कार्यभार सौंपे गए।अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह ने बताया कि अखिल भारतीय कुशवाह महासभा द्वारा
11:00 बजे बापट चौराहे स्थित समाज के धर्मशाला में भगवान लव कुश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन कर सामाजिक बंधुओं ने की । इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार भी शामिल हुए नवनियुक्त अध्यक्ष का समाज की ओर से शाल श्रीफल पुष्पमाला से सम्मान किया गया।
राकेश कुशवाह ने बताया कि अन्नकूट के साथ समाज का मिलन समारोह संपन्न हुआ। आगामी 28 दिसंबर को होने वाले समाज के परिचय सम्मेलन के लिए अलग-अलग समितियां का भी गठन किया गया और समाज के पदाधिकारीयो को कार्यभार सौंपे गए। समाज के परिचय सम्मेलन का यह 13 वा वर्ष है । सम्मेलन में मध्य प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के साथ विदेश से भी प्रविष्टियां प्राप्त होती है । परिचय सम्मेलन में प्रकाशित होने वाली परीक्षा पुस्तिका पर भी चर्चा की गई। इस अवसर प्रमुख रूप से राकेश कुशवाह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , राजेश कुशवाहा प्रदेश महामंत्री,रवि कुशवाह जिला अध्यक्ष,अशोक कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष ,अमित कुशवाहा युवा अध्यक्ष ,श्रीमती रंजना कुशवाह, महिला अध्यक्क्ष, नारायण सिंह कुशवाह जीतू कुशवाह, मंशा कुशवाह, श्रीमती राधा कुशवाह,भगवान दास बीके सिंह ,राजेश रॉकेट, आकाश,अविनाश,मनोज कुशवाह,आलोक कुशवाह, नितिन कुशवाह,राजू कुशवाह,भवानी कुशवाह,किरण कुशवाह मौजूद थे ।
