
इंदौर के एमवायएच का चूहा कांड जिसने नवजातों की जिंदगी को लील लिया था उसके बाद एयरपोर्ट पर चूहे ने रैकिंग को चौथे पायदान पर ला दिया अब इंदौर के शास्त्री ब्रिज के नीचे बिल बनाने से पुल का एक हिस्सा धँस गया चूहो के आतंक से इंदौर अब सहमा हुआ है ।
इंदौर के व्यस्तम शास्त्री ब्रिज पर रविवार को रोड किनारे का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे गांधी प्रतिमा से शास्त्री मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग पर 5 फीट गहरा और करीब 6 फीट लंबा गड्ढा हो गया ।
जब निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू किया तो पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी, जिससे एक हिस्सा धंस गया।चूहों के यहां 20 से अधिक बिल मिले हैं, 10 महीने पहले भी चूहों ने याँह 200 से ज्यादा होल कर दिए थे।
जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि टीम ने मौके पर जाकर जांच की। पुल के नीचे काफी चूहे हैं। राठौर के मुताबिक, स्टेशन, रीगल और शास्त्री ब्रिज के बीच रोज कई संस्थाएं और लोग गरीबों को खाना बांटते हैं, जिससे चूहे बढ़ गए हैं। स्थायी समाधान के लिए इसे कांक्रीट और पेस्ट कंट्रोल करवाया जाएगा ।
