जैनाचार्यों एवं साधु-साध्वी-भगवंतों के मंगल प्रवेश के साथ होगा शुभारंभ-नूतन मुनिराज कलश पुण्यविजय की बड़ी दीक्षा भी

इंदौर, । द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर पर 3 से 6 दिसम्बर तक चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शंखेश्वर पार्श्वनाथ, नाकोड़ा भैरव देव, भौमियाजी एवं मालवा विभूषण आचार्य वीररत्न सूरीश्वर म.सा. की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इस बार द्वारकापुरी श्रीसंघ एवं मंदिर ट्रस्ट को नूतन मुनिराज कलश पुण्यविजय म.सा. की बड़ी दीक्षा का भी सौभाग्य मिल रहा है। इस दिव्य अनुष्ठान में प.पू. आचार्य श्रीमद विजय पद्मभूषणरत्न सूरीश्वर, आचार्य श्रीमद विजय जिन सुंदर सूरीश्वर, आचार्य श्रीमद विजय धर्मबोधि सूरीश्वर म.सा. सहित 50 से अधिक साधु-साध्वी-भगवंतों का पावन सानिध्य भी मिलेगा।
मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष संजय नाहर, उपाध्यक्ष सुशील कुकड़ा एवं सचिव चेतन भंडारी ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए जाजम के चढ़ावे की विधि पूर्व में ही संपन्न हो चुकी है। अब बुधवार 3 दिसम्बर को सुबह 7.30 बजे से साधु-साध्वी-भगवंतों का बालाजी गार्डन फूटी-कोठी से मंदिर प्रांगण तक भव्य मंगल प्रवेश होगा। सुबह 8.15 से 9 बजे तक नवकारसी के बाद आचार्य विजय पदमभूषण रत्न सूरीश्वर के संयम जीवन में प्रवेश का 48 वां उत्सव प्रातः ९.15 बजे से मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे जलयात्रा एवं कुंभ स्थापना, 1०.४५ बजे दीपक स्थापना, 11 बजे जवारा रोपण, 11.15 बजे पाटला पूजन एवं 11.30 बजे लघुनंदा वर्त पूजन, 11.४५ बजे नवग्रह पूजन, 12 बजे दसदिगपाल पूजन, 12.15 बजे अष्टमगल पूजन, 12.30 बजे क्षेत्रपाल पूजन, १२.४५ बजे भैरव पूजन और 1 बजे बालाजी गार्डन पर स्वामी वात्सल्य होगा। 3 दिसम्बर को ही शाम 7 बजे वीरमणि आराधना हाल द्वारकापुरी पर भक्ति संगीत का आयोजन भी होगा।
निकलेगी भव्य रथ यात्रा – मंदिर परिवार से जुड़े अमृत मूणत, सतीश जैन, अजय जैन, समता जैन, नितिन बाबेल, विशाल तितलिया, जितेन्द्र मुराद, रितेश सेखावत एवं वर्धमान मूथा के मार्गदर्शन में महोत्सव की विभिन्न समितियों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। गुरुवार 4 दिसम्बर को सुबह 6 बजे से देवी पूजन, 7.30 बजे नवकारसी और 8.30 बजे से भव्य रथ यात्रा के बाद दोपहर 12.39 बजे से अठारह अभिषेक महापूजन के बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक महाचौबिसी एवं मेहँदी वितरण तथा शाम 7 बजे भक्ति संगीत के आयोजन मंदिर परिसर में होंगे, जिसमें जयपुर के प्रसिद्द गीतकार राजीव विजयवर्गीय और उनकी टीम प्रस्तुतियां देंगी। शुक्रवार 5 दिसम्बर को सुबह 5.15 बजे से नूतन मुनिराज कलश पुण्यविजय म.सा. की बड़ी दीक्षा का महोत्सव शुरू होगा। दोपहर 12.39 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर परिसर में गुरु मूर्ति और देव प्रतिष्ठा के आयोजन होंगे। भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव बालाजी गार्डन पर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। शनिवार 6 दिसम्बर को सुबह 6.30 बजे द्वारोदघाटन के बाद 8.30 बजे नवकारसी और सुबह 9 बजे भव्यती-भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा।
ये होंगे लाभार्थी – इस समूचे अनुष्ठान में विधिकारक अरविन्द चोरड़िया शास्त्रोक्त विधि विधान से सभी क्रियाएँ संपन्न कराएँगे। भक्ति संगीत की बागडोर मोहनखेड़ा वाले देवेश जैन, जयपुर के राजीव विजयवर्गीय एवं अन्य सहयोगी संभालेंगे। पूरे अनुष्ठान में राखेचा परिवार सारंगपुर, तांतेड परिवार कुक्षी, पुणे, इंदौर, सोलंकी परिवार, संचेती, सोनी, मेहता, व्होरा, देवड़ा परिवार, कोठीफोडा परिवार, मेहता परिवार, सिरोलिया परिवार, बाफना परिवार, मोदी परिवार, चोरड़िया, मेहता एवं नाहर परिवार, जैन परिवार, गुंदेचा-मेहता परिवार सहित अनेक उदारमना परिवारों ने लाभार्थी बनने का पुनीत संकल्प लिया है।
