
इंदौर। भारतीय मुद्रा परिषद वाराणसी का 107 वां वार्षिक अधिवेशन तेलंगाना, हैदराबाद के हैरिटेज भवन पर 11-12 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ, जिसमें 12 दिसम्बर को इंदौर के प्रख्यात मुद्रा शास्त्री गिरीश शर्मा आदित्य की नगर गणराज्य के सिक्कों पर आधारित हिंदी पुस्तक ‘मुद्रा’ का विमोचन तेलंगाना के मुख्य सचिव जयेश रंजन, आईएएस ने किया। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा रेड्डी, डेक्कन हेरिटेज के अध्यक्ष वेद कुमार, डॉ. प्रशांत कुलकर्णी, डॉ. देवेन्द्र हांडा. प्रो. पी.एन. सिंह एवं अमित कुमार उपाध्याय सहित देश के अनेक नामी मुद्रा संग्राहक एवं तेलंगाना राज्य के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गिरीश शर्मा ने भारतीय पुरातत्व मुद्राओं पर प्रोजेक्टर की मदद से प्राचीन सिक्कों का प्रदर्शन करते हुए दिलचस्प व्याख्यान भी दिया। उल्लेखनीय है कि गिरीश शर्मा को अब तक 32 जीवन गौरव सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
