समाज बन्धुओं ने ली किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में जूठन नहीं छोड़ने की शपथ -वरिष्ठों का सम्मान

इंदौर। श्री अग्रवाल हिन्डोनिया पंचायत का स्नेह मिलन, 56 भोग, अन्नकूट एवं महाप्रसादी का आयोजन तेलीबाखल मल्हारगंज स्थित पंचायत भवन पर भगवान श्रीनाथजी की महाआरती के साथ सौल्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष गोपाल गोयल, मंत्री दिनेश गर्ग, संरक्षक गोपाल अग्रवाल, हरिनारायण गोयल, रमेश गर्ग, अमन अग्रवाल एवं कार्यकारिणी की ओर से अशोक मंगल, बाबूलाल गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयल, सतीश गोयल, मांगीलाल गोयल आदि ने वरिष्ठ समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल सहित सेवाभावी बंधुओं का सम्मान किया। इस अवसर पर संपन्न हुई महाआरती में हरिकृष्ण गोयल, सुरेशचंद्र सिंघल, राम अवतार अग्रवाल, बाबूलाल सिंघल, सत्यनारायण नमक वाले, गोविंद अग्रवाल, भागीरथ सिंघल, प्रकाशचंद गर्ग, बजरंगलाल गर्ग एवं हरिनारायण गोयल ने सभी समाजबंधुओं की अगवानी की। इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग एवं सेवाभावी वरिष्ठजनों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भी किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में जूठन नहीं छोड़ने की शपथ ली। संचालन मंत्री दिनेश गर्ग ने किया और आभार माना संयोजक नंदकिशोर अग्रवाल ने।
