
इंदौर ।
एबी रोड मालवीय नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर के 23वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में करेंसी नोटों से श्याम बाबा का श्रृंगार किया है। 23 जनवरी को मालवीय नगर स्थित मंदिर से सुबह 9 बजे से प्रारंभ होने वाली रथ यात्रा में आम भक्तों को होंगे। मंदिर स्थित सभी देवालयों का भी फूलों से श्रृंगार किया गया है।
खाटू श्याम सेवक समिति के संरक्षक मदनलाल शर्मा, रामकुमार अग्रवाल एवं सुरेश रामपीपलिया ने बताया कि शुकवार को निकलने वाली रथ यात्रा नादिया नगर, अटल द्वार पाटनीपुरा, भमोरी होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। इस श्रृंगार सेवा में श्याम भक्त नाना राठौड़ के साथ राजू चितलांगिया, ओम शर्मा, मनोज चितलांगिया, अंकुर सुरेका, संजय अग्रवाल, शुभम मीणा, अशोक शर्मा, वीरेन्द्र दत्त, महेश यादव एवं रवि शर्मा ने श्रद्धा भाव से 16 घंटे से अधिक समय मैराथन प्रयास कर अंतिम रूप दिया है। सुबह निकलने वाली शोभा यात्रा में उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्मरमैया डमरू मंडली के कलाकार भी भक्ति भाव से भरपूर प्रस्तुतियां देते हुए सड़कों पर श्याम भक्तों के साथ चलेंगे। रथ यात्रा नादिया नगर, अटल द्वार पाटनीपुरा, भमोरी होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में आरती और प्रसाद वितरण होगा। श्याम रथयात्रा का मार्ग में करीब 25 मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा। मंदिर स्थित सभी देवी-देवताओं का भी करेंसी नोटों एवं पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया है।
25 को भजन संध्या – महोत्सव में रविवार 25 जनवरी को श्याम भजन संध्या का दिव्य आयोजन शाम 5.15 बजे से बर्फानी धाम के पास पानी की टंकी के सामने कमल नयन उपवन, एम आर -9 पर होगा, जिसमें नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, समाजसेवी बालमुकुन्द सोनी, श्रीमती मनीषा कालू गागोरे एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार सहित अनेक विशिष्टजन अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव में श्याम सखा मंडल, श्याम प्रेम मंडल एवं शहर तथा राज्य के अनेक श्याम भक्तों के संगठनों की भी भागीदारी रहेगी।
