इंदौर
संगीत सेवा सहारा द्वारा आयोजित दिनांक 30 और 31 मई को क्रिश्चियन कॉलेज नसिया रोड़, सरवटे बस एवं रेल्वे स्टेशन के पास इंदौर मे प्रथम राउंड के रूप मे आयोजित होगा, ग्रेंड फीनाले राउंड मे विजेताओं को कुल 1,00,000 एक लाख रुपए के पुरस्कार और टीसीरिज एवं रेड रिबन चैनल मे लांचिंग होने का अवसर प्रदान किया जाएगा इसमें उम्र का कोई बंधन नही है।
आयोजक दीपक पाठक ने बताया कि देश के कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए संगीत सेवा सहारा द्वारा आयोजित केकेसी टैलेंट शो का आयोजन कुल चार राउंड मे तैयार किया गया है, चारों राउंड इंदौर मे होंगे, इसमें किसी भी उम्र के गायक कलाकार रजिस्ट्रेशन करवाकर शामिल हो सकते है, निर्णायक द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर अगले राउंड मे चयन होगा, कलाकार को अपनी पसंद का एक अंतरा और एक मुखड़ा गाकर निर्णायक मंडल को सुनाना होगा, निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
आयोजन क्रिश्चियन कॉलेज परिसर मे सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा जो कि प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की शिक्षा स्थली हैं, प्रथम विजेता को 51,000 हजार एवं टीसीरिज मे लांचिंग, द्वितीय विजेता को 25,000 हजार, तृतीय विजेता को 11,000 हजार एवं रेड रिबन चैनल मे लांचिंग का अवसर प्रदान किया जायेगा साथ ही प्रथम एवं द्वितीय रनरअप को 8,000 एवं 5,000 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। किसी भी उम्र के कलाकार रजिस्ट्रेशन के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। सीजन-1 का ग्रेंड फीनाले 14 जून को होगा, अधिक जानकारी के लिए संस्था के मोबाइल 9926561316 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रीमान संपादक महोदय कृपया समाचार प्रकाशित करने का कष्ट करें।
