
इंदौर एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में हंसपीठाधीश्वर श्री महंत रामचरणदास महाराज की प्रेरणा से चल रहे 108 श्रीमद भागवत एवं रामायण पारायण के अनुष्ठान में महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के सानिध्य में चल रहे विष्णु अर्चना, श्रीसूक्त के पाठ सहित विभिन्न शास्त्रोक्त अनुष्ठानों में सांसद शंकर लालवानी सहित सैकड़ों भक्तों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई तथा रजत मंडित पंचमुखी हनुमान सहित मंदिर में विराजित सभी देवी-देवताओं के दर्शन एवं पूजन-अर्चन का पुण्य लाभ उठाया। मंदिर स्थित रणछोड़ जी, टीकमजी, हंसेश्वर महादेव, अन्नपूर्णा एवं अन्य सभी देवालयों में भी प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है।
