इन्दौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने खंडवा रोड स्थित पान दुकान’ में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके के करीब 250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैदानी नेटवर्क की मदद से दो शातिर चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक शातिर बदमाश और उसका नाबालिग साथी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई करीब 4 लाख रुपये मूल्य की सिगरेट और नकदी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, बीती रात अज्ञात बदमाशों ने खंडवा रोड स्थित कर्णावत पान दुकान को निशाना बनाया था। शातिर चोर दुकान का ऊपरी टीन शेड तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। चोरों ने दुकान के अंदर रखे विभिन्न नामी ब्रांड्स के कीमती सिगरेट के डिब्बे, गुटखा पाउच और गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। सुबह जब संचालक दुकान पहुँचे, तब वारदात का पता चला। दुकान के अंदर लगे कैमरों में दो बदमाश चोरी करते हुए कैद हुए थे।थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल और बदमाशों के भागने वाले रास्तों पर लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी जीतू उर्फ राइडर पिता सुदामा पारेनिवासी कमल नगर, मूसाखेड़ी और उसके एक नाबालिग साथी को घेराबंदी कर गिरफ्ता
