
महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल द्वारा सर्वानुमति से की गई सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा
इंदौर 29 अप्रैल। श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी का गठन विज्ञान नगर स्थित नवनीत गार्डन पर आयोजित समाजबंधुओं की बैठक में किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल ने नई कार्यकारिणी में मनोज अग्रवाल को अध्यक्ष, विष्णु गोयल को महामंत्री एवं पिंकेश मोदी को संयोजक नियुक्त किया है। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव का यह एक अनुकरणीय उदाहरण माना जा रहा है।
निवृतमान अध्यक्ष संजय गोयनका, पूर्व अध्यक्ष शिव गर्ग एवं सुरेश गुप्ता ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में सीए मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष, प्रतीक गोयल उपाध्यक्ष, श्रीमती मुक्ति-गोपाल अग्रवाल महिला उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र गर्ग सहमंत्री एवं अभिषेक सोंथलिया प्रचार मंत्री नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी में मनोज गुप्ता, दिनेश गर्ग, अनिल अग्रवाल (सराफा), दिनेश गर्ग (विज्ञान नगर), अजय अग्रवाल, सुमित अग्रवाल (रेत), गणेश अग्रवाल एवं प्रणय अग्रवाल तथा महिला कार्यकारिणी में श्रीमती रिंकू अग्रवाल, दीपिका पोतदार, नीतू अग्रवाल एवं रेखा अग्रवाल की नियुक्ति की गई। बैठक में महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल के साथ संस्थापक ओमप्रकाश चायवाले, रत्नेश गोयल तथा प्रमुख परामर्शदाता राजेंद्र गर्ग समर्पण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सलाहकार मंडल की ओर से ओमप्रकाश अग्रवाल रेतवाले, शांतिलाल अग्रवाल, महेश गोयल नवनीत, मुकेश ब्रजवासी, शिव जिंदल, उमेश अग्रवाल हनी, सजन अग्रवाल, अनिल आरटीओ, महेश श्रीजी, विनोद टेंट एवं श्रीमती अनीता ऐरन ने भी अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस अवसर पर अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ को अपने सेवा प्रकल्पों से निरंतर ऊंचाई पर पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया और सभी समाज बंधुओं एवं सहयोगी पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में संरक्षक किशोर गोयल एवं अन्य पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
