
इंदौर श्वेताम्बर जैन समाज की शीर्ष संस्था जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के द्विवार्षिक चुनाव में समाजसेवी कमलेश कोठारी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। समाज के वरिष्ठजनों और संरक्षक मंडल की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों के निर्वाचन में आम सहमति से निर्णय लिए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजहित में फेडरेशन के सेवा प्रकल्पों को और अधिक रफ्तार देने का संकल्प व्यक्त किया है। सभी नए पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
फेडरेशन की स्थायी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने बताया कि चयन समिति की बैठक में सर्वानुमति से लिए गए निर्णय के अनुसार नरेन्द्र भंडारी अध्यक्ष इलेक्ट, जिनेश्वर जैन निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौतम मूणत कार्याध्यक्ष, अखिल चौधरी चेयरमैन, रितेश कटकानी, सुनील मारवाड़ी, निर्मल पगारिया एवं नीरज जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश सामोता, विनोद कुकड़ा तथा संजय जैन उपाध्यक्ष, सुनील तांतेड, पंकज बाफना एवं अशोक मोदी महासचिव, सीए विनोद जैन कोषाध्यक्ष, सुनील मुरडिया, संध्या छाजेड एवं पंकज जैन पोरवाल सचिव तथा संजय जैन प्रचार सचिव मनोनीत किए गए हैं।
चयन समिति में फेडरेशन के संरक्षक जयसिंह जैन, पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़, दिलीप सी जैन, दिलीप सिसोदिया, राजेंद्र सुराणा एवं सभी पूर्व अध्यक्ष, सर्वश्री प्रकाश भटेवरा, पीयूष जैन, राजेंद्र जैन, नरेन्द्र संचेती, वीरेन्द्र जैन, संजय नाहर एवं जिनेश्वर जैन उपस्थित थे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सभी प्रमुख जैन श्रीसंघों एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए फेडरेशन के सेवा प्रकल्पों को और अधिक गति मिलने का विश्वास व्यक्त किया है।
