मौनी बाबा आश्रम में सात दिवसीय कथा में महंत मां भक्ति प्रिया ने दिया ‘अटूट प्रेम और सच्ची मित्रता’ का संदेश

इंदौर। मौनी बाबा आश्रम में संस्था संगम द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का यज्ञ कुंड में पूर्ण आहुति और तांडव आरती के साथ समापन हुआ। सात दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं का संगम देखने को मिला।
सुदामा चरित्र से दिया संदेश
परम पूज्य महंत मां भक्ति प्रिया जी के मुखारविंद से कथा का रसपान कर रहे भक्त भाव-विभोर हो उठे। सुदामा चरित्र प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा सुदामा के पैर धोना और उन्हें अपने सिंहासन पर बिठाना सिखाता है कि सच्ची मित्रता में ऊंच-नीच या अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं होता। यह अटूट प्रेम का संदेश है।
तांडव आरती से भक्तिमय हुआ पांडाल
आयोजन के अंतिम दिन आयोजकों द्वारा भगवान की भक्ति में लीन होकर भावपूर्ण ‘तांडव आरती’ की गई, जिससे पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।संस्था संगम के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद श्रीमती संध्या राधाकिशन जायसवाल एवं मासूम जायसवाल ने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
व्यासपीठ का पूजन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ,पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय , श्रीमती संध्या राधा किशन जायसवाल ,राजेंद्र राठौर ,अंकित मुन्नालाल यादव , अमन यादव , अंकित रावल ने किया ।
