फिलेटेलिक एवं न्यू मिसमेटिक सोसाइटी की संयुक्त सभा में
गिरीश शर्मा सहित अनेक प्रतिभाओं को गौरव रत्न सम्मान

इंदौर इंदौर फिलेटेलिक एवं इंदौर न्यू मिसमेटिक सोसाइटी की संयुक्त मासिक सभा रविवार को रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफ़ी हाउस पर सम्पन्न हुई जिसमें शिक्षाविद डॉ. स्वाति सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं लक्ष्मीकांत जैन की अध्यक्षता में न्यू मिसमेटिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मुद्रा संग्राहक गिरीश शर्मा आदित्य, फिलेटेली के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजेश शाह, डॉ. मुकेश पाटीदार एवं मिलिंद देहद्राय और न्यू मिसमेटिक क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए चेतन अग्रवाल को गौरव रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।
प्रारम्भ में आलोक खादीवाला ने चतुर्विद प्रशिक्षण मंत्र का वाचन किया और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एवं शिवाजी महाराज पर आधारित फिलेटेली रोटरी कवर संकलन का प्रदर्शन किया। रवीन्द्रनारायण पहलवान ने सभी सदस्यों को समृद्ध न्यू मिस्मेटिक साहित्य का वितरण किया। सभा प्रारंभ करने की घोषणा नरेन्द्र अग्रवाल ने की और सबके स्वास्थ्य की प्रार्थना बहादुर सिंह चौहान ने की। सुरेश भागचंदानी भी सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुद्रा संग्राहक गिरीश शर्मा आदित्य को मालवा न्यू मिसमेटिक गौरव रत्न अलंकरण दिया गया जो उनके जीवनकाल का 41 वां अवार्ड है। इस अवसर पर आईपीएस हिंदी लिटरेचर थेमेटिक ग्रुप का गठन भी किया गया जिसमें मेजर एमके गुप्ता चेयरमैन एवं रवीन्द्र व्यास को-चेयरमैन मनोनीत किए गए। रवीन्द्रनारायण पहलवान ने सिक्कों को पहचानने की विस्तृत जानकारी एक कार्यशाला के रूप में प्रदान की। वहीं डॉ. मुकेश पाटीदार ने भारतीय सिनेमा के पिक्चर पोस्टकार्ड के संकलन का प्रदर्शन किया। स्वागत संबोधन प्रो शिवम चतुर्वेदी ने दिया और आभार माना जयंत डोसी ने।
