
परमहंस नगर शिव मंदिर में दूसरे दिन संपन्न हुए विविध अधिवास; राम नाम जाप से गूंजा परिसर
इंदौर। छोटा बांगड़दा स्थित परमहंस नगर के शिव मंदिर में चल रहे भव्य प्रभु श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को विविध अधिवास अनुष्ठान सविधि संपन्न कराए गए। पं. जितेंद्र दुबे (बबलू पंडित हातोद) के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को ऊर्जावान बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
संपूर्ण वास से हुई प्रतिमाओं की शुद्धि
आयोजक यादवेंद्र सिंह गौर ओर श्रीमती रन्नो गौर ,ठाकुर वीरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि प्रातः पूजन एवं हवन के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं का पुष्पाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठान्नाधिवास, औषधिवास, धूपाधिवास कराया गया। तत्पश्चात विधि विधान से स्नपन कर शय्याधिवास संपन्न हुआ। इस प्रकार भगवान के संपूर्ण वास सविधि संपन्न कराए गए।
राम नाम जाप से भक्तिमय हुआ माहौल
अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में लगातार राम नाम जाप चलता रहा। श्रद्धालुओं ने ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘पवनसुत हनुमान की जय’ के जयकारे लगाए। पूरा परमहंस नगर क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
आज होगी प्राण प्रतिष्ठा और महाआरती
आयोजन समिति ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को शुभ मुहूर्त में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद महाआरती और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं।
आयोजन में प्रमुख रूप से यादवेंद्र सिंह गौर, श्रीमती रन्नो गौर ,ठाकुर वीरेंद्र सिंह गौर , पुष्पेंद्र सिंह गौर, धीरज सिंह ठाकुर, प्रमोद सिंह ठाकुर, अनिल शुक्ला , विजय राठौड़ , गोपाल राय , श्याम कनासिया , संजेश मिश्रा , अमित पाल, अनुराग सोनी , दशरथ यादव , सुनील गुप्ता ,छन्नू काका, प्रवीण चौधरी , पवन भूतीया, विवेक बरक्या, गोलू जैन मौजूद थे ।
