
इंदौर केन्द्रीय साईं सेवा समिति में साईं भक्त वासुदेव चावला को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चावला समिति की स्थापना के समय से ही जुड़े हुए हैं। उन्हें समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक ने यह नया दायित्व सौंपा है। अपना पदभार ग्रहण करने के पूर्व चावला बुधवार को गुरु चरणों में आशीर्वाद लेने के लिए रमेश मोटवानी, पिंकी भाटिया एवं अन्य साईं भक्तों तथा परिजनों के साथ अमृतसर के लिए प्रस्थित हुए जहाँ वे पवित्र स्वर्ण मंदिर में हरमिंदर साहिब के दरबार में मत्था टेककर सभी साईं भक्तों के उज्जवल भविष्य और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करेंगे। रेलवे स्टेशन पर उन्हें समिति के प्रमुख गौतम पाठक, प्रदीप यादव, समीर जोशी, पूरब कपूर, प्रतीक आमेरिया, लक्की वर्मा, मोहित बजाज सहित बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने साईराम और वाहे गुरु के जयकारों के बीच बिदाई दी। अमृतसर से लौटकर चावला अपना नया पदभार संभालेंगे।
