
इंदौर अ.भा. अग्रवाल महासभा ने देश के 33 राज्यों में अपने संगठनों और समाज बंधुओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने का संकल्प व्यक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने इंदौर में भंवरकुआं क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के साथ इस अभियान का शुभारम्भ किया और उक्त संकल्प की घोषणा की।
महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरि अग्रवाल, संगठन मंत्री राजेश रामबाबू अग्रवाल एवं मालवा प्रान्त के अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि महासभा के तत्वावधान में इंदौर में भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में समयबद्ध कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए संस्था के सदस्यों से संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में दिनेश जिंदल, सीए सोम सिंघल, डॉ. निर्मल नरेडी, राजेश गोयल, गिरधर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं विकास मित्तल ने भी फल-फूल वाले पौधे रोपे। महासभा के हरीश नागौरी, राजू धार वाला, अनिल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, अनिल गोयल सहित अनेक समाज बंधु इस अवसर पर मौजूद थे जिन्होंने महासभा के इस अनूठे संकल्प का स्वागत करते हुए अभियान को सार्थक बनाने की शपथ ली।
