
इंदौर। प्रकृति की सुरम्य वादियों में काटकूट रोड पर स्थित प्राचीन बाल हनुमान मंदिर पर महालक्ष्मी नगर युवक मंडल ने “बाल हनुमान से मनुहार” कार्यक्रम का आयोजन किया।युवाओं ने बाल्यकाल से ही विद्यार्थी जीवन तक अध्यात्म और संस्कारों से जुड़ने की प्रार्थना की। मंडल के डॉ. संतोष सिंह ठाकुर, राहुल बना और भगवान सिंह दरबार सिंह परमार ने बताया कि मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड, राम नाम जाप और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया गया।करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि “विद्यार्थी जीवन और अध्यात्म का गहरा संबंध है। अध्यात्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि मन को शांत रखने, ध्यान केंद्रित करने और अनुशासन सीखने की कला है। यह विद्यार्थियों को तनाव से दूर रखकर उनकी स्मरण शक्ति और चरित्र निर्माण में मदद करता है।”इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण भी किया गया। साथ ही इंदौर शहर में सुखद और समय पर वर्षा के लिए बाल हनुमान से प्रार्थना की गई।युवक मंडल ने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान और राष्ट्रभक्त बनाने के लिए ऐसे आध्यात्मिक आयोजन लगातार किए जाएंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव, प्रदेश संरक्षक कमल सिंह जादोन, संगठन मंत्री दिगविजय सिंह सोलंकी इंदौर शहर अध्यक्ष अमित सिंह और * जिला अध्यक्ष राहुल सिंह पवार * उपस्थित थे।
