*सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप नंदबाग जोन के द्वारा 151 जोड़ो के द्वारा पार्थिव महाशिवरुद्राभिषेख एवं 1000 से अधिक लोगों द्वारा सवा लाख ॐ नमः शिवाय एवं भारत माता पूजन संपन्न*
*कार्यक्रम का समापन सुंदरकांड के द्वारा हुआ।*
*सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप इंदौर के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा राजाराम तिवारी एवं मुनींद्र पाठक अनिल त्रिपाठी जी ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म के पवित्र श्रावण माह की एकादशी तिथि पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रुप के द्वारा सुखद वर्षा,जन कल्याण के संकल्प को 151 जोड़ो के द्वारा सामूहिक पार्थिव महाशिवरुद्राभिषेख सवा लाख ॐ नमः शिवाय मंत्र जप एवं भारत माता का पूजन किया गया। ग्रुप के रामजीत पाण्डेय शिवकुमार तिवारी लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि ग्रुप के द्वारा पिछले 7 वर्षों से लगातार सामूहिक महाशिवरुद्राभिषेख एवं पारिवारिक मिलन कार्यक्रम किया जाता है। महाशिवरुद्राभिषेख ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा विशेष मंत्रों के द्वारा करवाया जाता है। इस अभिषेख में सभी जाति धर्म के लोग भाग लेते है। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभी ने शिवरुद्राभिषेख कर जन कल्याण एवं सुखद वर्षा के लिए बाबा महादेव से प्रार्थना की। साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से सवा लाख ॐ नमः शिवाय मंत्र जप कर भारत माता का पूजन किया। सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के द्वारा समय समय पर अपने सदस्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण,नशा मुक्ति अभियान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ ग्रुप के सदस्यों के लिए शिक्षा रोजगार एवं स्वास्थ्य पर भी काम करने के प्रयास करता रहता है। सभी लोग एक बार दूसरे के सुख दुख में सहभागी भी बनते है। इंदौर उज्जैन देवास महू पीथमपुर धार सहित अन्य जिलों नगर परिषदों में ग्रुप के लाखों लोग निवास करते है। ग्रुप के माध्यम से ही समय समय पर इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु लगातार मांग भी की जा रही है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत श्री पवन दास जी महाराज विंध्याचल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा जी दिलीप मिश्रा के बी दुबे कमलेश मिश्रा सौखीलाल मिश्रा संतोष त्रिपाठी योगेश तिवारी गोकर्ण चतुर्वेदी धर्मेंद्र मिश्रा कमल त्रिपाठी रमेश शर्मा indrika तिवारी अनूप शुक्ला सुभाष दुबे श्रवण मिश्रा गौतम तिवारी लवकुश मिश्रा अशोक पटेल सुरेश पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात देवानंद जी महाराज चित्रकूट वालों की टीम के द्वारा भव्य सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया।*
