इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में बीती रात आगजनी की घटना हुई है। राजा कश्यप ने बताया कि आग बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी थी, जिसकी चपेट में समीप खड़े तीन दो पहिया वाहन आग गए। आग के कारण तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। सूत्रों के मुताबिक एक युवक का हाथ भी जल गया। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
