इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड पर काम के दौरान बिजली का जोरदार झटका लगने से एक २० वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ५ जुलाई को हुई इस घटना में पुलिस द्वारा की गई मर्ग जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिल्ााफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसा छोटा बांगड़दा रोड स्थित श्रीराम नगर में अर्जुन यादव के प्लॉट नंबर ३६ पर हुआ था, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी साक्षी राजा भील, शेखर भील और मुकेश के बयान दर्ज किए। गवाहों ने पुलिस को बताया कि ५ जुलाई की शाम करीब ६ बजे काम खत्म करने के बाद वे लोग गिट्टीमसाला बनाने वाली मिक्सर मशीन के आसपास फैला हुआ माल इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन को धक्का देकर आगे-पीछे करते समय मशीन में अचानक फैला बिजली का करंट वहां काम कर रहे मजदूरों को लग गया। इस हादसे में २० वर्षीय मजदूर करण भील करंट की चपेट में बुरी तरह आ गया और झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गया। साथी मजदूर तुरंत करण को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोिा कर दिया। मर्ग जांच के दौरान साक्षियों के बयानों के आधार पर एरोड्रम थाना पुलिस ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने पर आरोपी ठेकेदार पंकज पिता जगदीशचंद्र भारतीय निवासी स्कीम नंबर ७१ के खिलाफ वैधानिक धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
