इंदौर। शहर में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बीती शाम से देर रात तक चारों जोन में एक साथ पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उतरी पुलिस टीमों ने सरप्राइज चेकिंग, कॉम्बिंग गश्त और पैदल मार्च कर गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने पूरे शहर में १२१८ से अधिक अपराधियों और संदिग्धों को चेक किया, जिनमें से ५२४ बदमाशों के खिलाफ कड़े वैधानिक कदम उठाए गए।पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कुल २७५ वारंट तामील कराए। इनमें ८५ स्थाई वारंट, ७६ गिरफ्तारी वारंट और ११४ जमानती वारंट शामिल हैं।शराब पीकर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले १४७ चालकों को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा १८५ के तहत कार्रवाई की गई।खुले और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले २४ लोगों और अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वाले ३ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया।आदतन अपराधियों और उपद्रवियों पर लगाम कसते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कुल ७५ बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। शहर के हॉटस्पॉट, संकरी गलियों, मल्टियों और शैडो एरिया में पुलिस ने पैदल गश्त के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के तहत सक्रिय बदमाशों को थानों पर बुलाकर उनसे अद्यतन डोजियर भरवाए गए। कई आदतन अपराधियों को रेड और येलो नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि पुन: अपराध करने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कई बदमाशों को भवि
य में अपराध न करने की शपथ भी दिलाई गई। देर रात चले इस चेकिंग अभियान में पुलिस ने शहर के होटलों, लॉज, रैन बसेरों और ढाबों की भी औचक जांच की, जिससे कई पुराने और वांछित फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से जनसंवाद कर उन्हें साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, नशे के दु
ारिणाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
