इंदौर, अग्रसेन माधवी सोशल ग्रुप तथा अग्रवाल समाज महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव का शुभारंभ राधा जन्मोत्सव के साथ होगा। संस्थापक श्रीमती राधा राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि रविवार को शाम 7 बजे मल्हारगंज तेलीबाखल स्थित नारनोली अग्रवाल पंचायत धर्मशाला के सभागृह में शुभारंभ होगा। इस अवसर पर राधा जन्मोत्सव प्रसंग पर अनेक स्पर्धाओं के साथ प्रख्यात भजन गायक बाबू राजोरिया एवं उनकी टीम द्वारा भजनों एवं नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। राधाजी को 56 भोग लगाकर दरबार भी सजाया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, नितिन अपेक्स, अविनाश अग्रवाल, पवन सिंघानिया, जगदीश बाबाश्री, नारायण अग्रवाल 420 पापड़, प्रयोग गर्ग, गोविन्द सिंघल, संतोष गोयल, राजेश रामबाबू अग्रवाल एवं दिनेश गोयल के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ होगा। शहर के प्रमुख अग्रवाल संगठनों के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। अग्रसेन जयंती महोत्सव में भी दोनों संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
