*प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से हुई नियुक्ति, नलखेड़ा में बगलामुखी माता के दर्शन के दौरान मिली नियुक्ति *

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से इंदौर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर श्री अजय सिंह पवार को नियुक्त किया है। बताया गया कि जिस समय यह नियुक्ति हुई, उस समय अजय सिंह पवार नलखेड़ा में माँ बगलामुखी के पूजन-अर्चन में लीन थे। माता के आशीर्वाद के साथ मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद देर रात जब वे अपने इंदौर निवास लसूड़िया पहुंचे, तो महू, सांवेर, राऊ और देपालपुर से आए सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। आतिशबाजी और जय श्रीराम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
वरिष्ठों का लिया आशीर्वाद
नियुक्ति के पश्चात अजय सिंह पवार ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सीधे वरिष्ठ नेतृत्व का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसी सिलावट जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर जी, राऊ विधायक श्री मधु वर्मा जी के निवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देपालपुर विधायक श्री मनोज पटेल जी देव दर्शन यात्रा पर होने से फोन पर चर्चा कर आशीर्वाद लिया और शीघ्र भेंट करने की बात कही। इसके साथ ही सांसद श्री शंकर लालवानी जी से भी भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सिंह पवार ने कहा –
यह नियुक्ति मेरे लिए पद नहीं, परम दायित्व है। मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जी ओर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताया।_माँ बगलामुखी के दरबार से मुझे यह जिम्मेदारी मिली है, मैं संगठन को वचन देता हूँ कि इंदौर के हर मंडल, हर बूथ तक युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाऊंगा। भाजपा का युवा कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री जी के संकल्पों को युवा शक्ति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। संगठन सर्वोपरि है, मेरी निष्ठा सदैव संगठन के प्रति समर्पित रहेगी।”नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
