इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में शातिर जालसाज ने एक कपड़ा व्यापारी का मोबाइल नंबर हैक कर उनके परिचित से मदद के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू देवास रोड निवासी विकास पिता दिनेश देवांग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि १९ अगस्त की शाम को उनके पास एक अज्ञात नंबर ९९५८८३९३३७ से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका परिचित कपड़ा व्यापारी रवि पंजाबी जिनका मूल नंबर ९८२६०७७५५३ है बताया। आरोपी ने रवि पंजाबी का मोबाइल नंबर हैक कर लिया था और उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए आपातकालीन मदद का झांसा देकर विकास से कुल ४५,००० ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब ठगी का अहसास हुआ, तो पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।ुकोगंज थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
