“लव यू जिन्दगी” श्रृंखला में इस बार महिला प्रकोष्ठ की
57 सखियाँ आज पहुंचेगी सहस्त्रधारा स्थित आश्रम पर
प्रकृति के बीच 5 समूहों में बंटकर करेंगी ध्यान, आत्म चिंतन, बोटिंग, संगीत के साथ समूह चर्चा भी
इंदौर,
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज के लव यू जिन्दगी कार्यक्रम की श्रृंखला में इस बार बुधवार 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से महेश्वर के निकट सहस्त्रधारा स्थित जालकोठी आश्रम में ध्यान एवं वेलनेस रिट्रीट का अनूठा आयोजन किया जा रहा है।
प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस रिट्रीट में शहर की 57 सखियों की भागीदारी रहेगी जो 5 अलग-अलग समूहों (प्रत्येक में 11 सखियां) में ध्यान, योग, प्रकृति के बीच आत्म चिंतन, बोटिंग, मनोरंजक गेम्स, संगीत, समूह चर्चा एवं अन्य आनंद से परिपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर अपने रोजमर्रा के जीवन में आने वाले तनाव, वैचारिक उथलपुथल और मस्तिष्क की बैचेनी सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अपनी गतिविधियाँ केन्द्रित करेंगी। इन समूहों के नाम सुगंधा, मोहिनी, मेनका, अप्सरा और राधारानी दिए गए हैं जिनकी बागडौर प्रवीणा, वैशाली, करुणा, मोनिका और नीलम संभालेंगी। कार्यक्रम का संयोजन शीतल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, संगीता पाटनी एवं तिलोत्तमा द्वारा किया जाएगा। सभी समूहों को पहले से ही उनकी पसंद के विषय बता दिए गए हैं।
लव यू जिन्दगी का यह यह रिट्रीट एक पिकनिक नहीं बल्कि ध्यान, प्रेम, मित्रता, आत्मीय विकास और जीवन को उत्सव की तरह जीने की दिशा में आगे बढाने का एक सार्थक प्रयास होगा। सभी सखियाँ 6 अगस्त को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद इंदौर लौटेंगी।
